बहरैन की तानाशाही सरकार ने पिछले वर्ष १४ फरवरी से आरंभ होने वाली जनक्रांतियों की पहली वर्षगांठ मनाने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां आरंभ कर दी हैं। बहरैन की तानाशाह आले ख़लीफा सरकार चाहती है कि १४ फरवरी को पूरे देश में होने वाले प्रदर्शनों को विफल बना दिया जाए। इसी उद्देश्य से सुरक्षा बलों को पूरे देश में गिरफ्तारियों का आदेश दे दिया गया है। सुरक्षा बलों ने प्रातः राजनीतिक कार्यकर्ताओं के घरों पर छापामार कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बहरैन में १४ फरवरी वर्ष २०११ से शेख हमद बिन ईसा आले ख़लीफा की सरकार के विरुद्ध जनक्रांति जारी है और वहां की जनता इस देश की तानाशाही सरकार के स्थान पर लोकतांत्रिक सरकार के गठन की मांग कर रही है पंरतु आले ख़लीफा की सरकार लोगों की मांगों का तार्किक उत्तर देने के बजाये सऊदी अरब के सैनिकों की सहायता से उनका दमन कर रही है। .........166
8 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 295690
बहरैन की तानाशाही सरकार ने पिछले वर्ष १४ फरवरी से आरंभ होने वाली जनक्रांतियों की पहली वर्षगांठ मनाने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां आरंभ कर दी हैं....